भाजपा 18 साल से सत्ता में, 3 साल में मात्र 21 रोजगार दिए

दमोह। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दमोह में कहा कि ‘मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले 3 साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। पिछले 18 साल से सत्ता में हैं। यहां भर्ती से ज्यादा घोटाले हो रहे हैं। खाली पद भरे नहीं जा रहे। देश की संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को कौड़ियों के दाम पर सौंप दी। इनसे रोजगार कैसे बनेंगे।’

शनिवार को आमसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवराज सरकार पर जमकर हमले किए। प्रियंका गांधी ने भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दमोह विधानसभा से प्रत्याशी ने प्रियंका को गाय और बछड़े की प्रतिमा भेंट की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से प्रियंका गांधी और कमलनाथ का स्वागत किया।

Author: Dainik Awantika