उज्जैन दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आए संत अवधेशपुरी बुरी तरह से फंसे : प्रेस ने पूछा महाराज कितने का पैकेज मिला ?

पत्रकारों को दिखाई उंगली

उज्जैन। कल तक बैलगाडी पर चुनाव प्रचार करने निकल पडने, संत के पास खोने के लिए कुछ नही, और उज्जैन दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी को भूमाफिया कहने वाले संत अवधेशपुरी ने यु टर्न ले लिया है। उन्होंने रविवार को भाजपा प्रत्याशी के साथ बैठकर पत्रकार वार्ता ली और अपने मैदान से हटने को लेकर तमाम तरह की बातें समझाने की नाकामयाब कोशिश भी की। इस दौरान महाराज से प्रेस ने पूछा की आपको कितने का पैकेज मिला है।

रविवार को भाजपा प्रत्याशी के नाम से चुनाव संबंधी एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर उजजैन दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी डा. मोहन यादव की पत्रकार वार्ता का संदेश प्रेस को दिया गया था। इसके लिए संभागीय मिडिया सेंटर प्राईम प्लाजा में पत्रकारों को दोपहर 12 बजे आमंत्रित किया गया था। प्रेस वार्ता में चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण विषय जब सामने आया तो पत्रकारों भौचक रह गए। कल तक स्वस्तिक पीठ के पीठाधीश्वर अवधेशपुरी महाराज चुनाव में भाजपा की और से महत्व न मिलने को लेकर आक्रोशित होकर भाजपा राज में शिप्रा की दुर्दशा के साथ भाजपा प्रत्याशी को भूमाफिया बता रहे थे वे पत्रकार वार्ता में प्रत्याशी के साथ बैठकर यशोगान कर रहे थे। इसे लेकर मिडिया ने उन्हें दो दिन पूर्व के उनके वक्तव्य को याद दिलाया तो महाराज के बोल मूंह में ही अटक गए। मिडिया ने यहां तक कहा कि अब आप पर मिडिया कभी भरोसा नहीं करेगा।आपने जिस तरह का रूप दिखाया है वह संतों पर विश्वास को खोने वाला ही है। पत्रकारों ने यहां तक कहा कि महाराज आपको कितने का पैकेज मिला है। मिडिया ने महाराज के बहिष्कार की बात भी कही।हालत यह हो गई की मिडिया के सवालों से घबराकर भाजपा प्रत्याशी एवं महाराज को प्रेस कांफ्रेस को खत्म कर भागना पडा।

महाराज जी! जिन मोहन यादव को आप भूमाफिया बता रहे थे, उन्हीं के साथ आज कैसे बैठ गए…? कितने का पैकेज मिला?

भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव के सामने ही पत्रकार वार्ता में मीडिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले संत अवधेशपुरी से किए तीखे सवाल

महाराज जी ! जिन मोहन यादव को आप भू माफिया बता रहे थे, अब उन्हीं के साथ बैठ गए। अचानक क्या हो गया ? आप बदल कैसे गए? एक पत्रकार ने तो यहां तक पूछ लिया कि आपको कितने का पैकेज मिला है ? एक पत्रकार ने कहा कि लोग आपको योगी समझते थे। इस बीच भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव ने कुछ कहना चाहा, परंतु तभी एक पत्रकार ने कहा कि आपको यह महाराज भू माफिया बता रहे थे। अब अचानक क्या हो गया जो साथ में बैठ गए? मीडिया ने मोहन यादव के सामने ही बेबाक सवाल किए। महाराज जी की भी बोलती बंद हो गई। मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए महाराज।
भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में उस वक्त हंगामा मच गया। महाराज कुछ दिनों पहले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके थे। अचानक संत अवधेशपुरी जब उन्हीं मोहन यादव के साथ भाजपा की पत्रकार वार्ता में दिखाई दिए, जिन्हें वह भू माफिया बता रहे थे तो मीडिया उलट पड़ा।
संत अवधेशपुरी ने कुछ दिनों पहले मीडिया के बीच घोषणा की थी कि वे विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले हैं।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। रविवार को भाजपा मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया पर पत्रकार वार्ता की सूचना दी गई थी।
इस पत्रकार वार्ता में संत अवधेशपुरी को जागरूक मीडिया के सवालों का सामना जब करना पड़ा तो वह जवाब नहीं दे सके। न ही मंत्री तथा उज्जैन दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव कोई जवाब दे सके। हंसते हुए हाथ जोड़ते चुपचाप वहां से निकल गए। अवधेशपुरी सवालों का जवाब देने से बचने के साथ-साथ आरोपों पर अपनी बात नहीं कर सके।