ब्राह्मणों की आने वाली सरकार से मांग, प्रदेश में रावण दहन को रोके युवा ब्राह्मणों ने लिया संकल्प, सेवा के कई प्रकल्प चलाएंगे

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) ब्राह्मण समाज अब उज्जैन सहित प्रदेश में होने वाले रावण दहन का विरोध करेगा। साथ ही आने वाली सरकार से भी मांग है कि वह प्रदेश में रावण दहन पर रोक लगाए। इसे लेकर एक प्रस्ताव अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने चाणक्यपुरी में रविवार को हुई बैठक में पास किया। संस्था के रूपेश मेहता ने बताया संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा त्रेतायुग में राम और रावण का युद्ध हुआ था। द्वापर युग में कहीं भी यदुवंशियों द्वारा रावण दहन का उल्लेख नहीं हैं। कलयुग में भी रावण दहन का कोई शास्त्रीय प्रमाण नहीं मिलता। आगामी सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग करेंगे। युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अर्पित पुजारी के नेतृत्व में रावण दहन रोकने का संकल्प लिया। ब्राह्मणों के लिए खेल प्रकोष्ठ, युवा उद्यम, स्वास्थ्य सेवा शिविर, निशुल्क एंबुलेंस जैेसे सेवा संकल्प शुरू करेंगे। इस अवसर पर मधु भैया, वासुदेव शास्त्री, सुशील शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, कमलकांत शर्मा, विजय पुजारी, पत्रकार एवं पुजारी नीलेश शर्मा, रघुनंदन शर्मा, राकेश जोशी, धनीराम शास्त्री, दर्शन शर्मा, सुधीर दवे, अमृतेश त्रिवेदी, मनोज व्यास, अशोक राठौर, महेंद्र सिंह बैंस, दिलीप पांचाल, मुकेश खंडेलवाल, शैलेंद्र नागर, राहुल व्यास, राहुल जोशी, गोविंद व्यास,
आशीष ठक्कर, किशन पांडे, जीतू जोशी, राजू बैरागी, गोपाल शर्मा रहे।