उज्जैन में बनी विश्व की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन 2024 में ही हो सकेगा..

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में बनी विश्व की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन होते फिलहाल तो नहीं दिख रहा। अब यहीं बताया जा रहा है कि ये घड़ी नए साल 2024 में ही चालू हो पाएगी। क्योंकि अभी इसका टावर बनना भी ब की रह गया है।

क्योंकि अभी इसका टावर बनना बाकी रह गया, 2 माह लगेंगे…

उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला में 82 फीट ऊंचे टावर पर 30 मुहूर्त के साथ समय बताने वाली विश्व की यह पहली वैदिक घड़ी बनकर तैयार हो रही है। नगर निगम ने गत वर्ष 6 नवंबर के दिन इसका भूमि पूजन किया था। 1 करोड़ 47 लाख रुपए से 3 महीने में टावर का निर्माण कर इसी साल गुड़ी पड़वा 22 मार्च को वैदिक घड़ी की स्थापना की जाना थी लेकिन काम अधूरे होने से ऐसा नहीं हो सका। फिर 15 अगस्त, 5 सितंबर और आगे चलकर 31 अक्टूबर तक काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए फिर भी इसे पूरा नहीं किया जा सका। अब काम की गति देख ऐसा लग रहा कि दाे महीने और लगेंगे। इसलिए तय है कि साल 2024 में ही इसका शुभारंभ संभव है।