क्रिसमस परेड में तेज रफ्तार गाड़ी लोगों को रौंदती चली गई, कई मौतों की खबर

ब्रह्मास्त्र वुकेशा। अमेरिका में विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में रविवार को एक रवश् क्रिसमस परेड में शामिल लोगों के बीच से गुजर गई। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत होने की खबर है। साथ ही 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जो अपने परिवार वालों के साथ परेड का हिस्सा बनने आए थे। घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। इनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। वुकेशा के पुलिस चीफ डेनियल थॉम्पसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रवश् को बरामद कर लिया गया है, लेकिन इसका ड्राइवर फरार है। संदिग्ध की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर हालात अब सामान्य हैं। इस घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Author: Dainik Awantika