कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नेपानगर के दिग्गज व्यापारियों ने कैलाश विजयवर्गीय के हाथों भाजपा में हुए शामिल

नेपानगर।    विधानसभा का चुनाव भी दिन पर दिन रोमांचक होते जा रहा है जहाँ प्रत्याक्षी जीत के लिए अपनी ताकत झोंक रहे है वही कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होते दिखाई दे रहे है। नेपानगर विधानसभा के ग्राम डोईफोड़िया में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मंजू राजेन्द्र दादू के पक्ष में वोट मांगने आये भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा – भाजपा की सरकार नहीं बनी तो 1250 बटुए में मिलना बंद हो जाएंगे वही महिलाओं से कहा 17 नवंबर को निकलना घर के बाहर, कभी कभी पड़ोसन से झगड़ा भी हो जाता है लेकिन झगड़ा भूल जाना। साथ में अपनी पड़ोसन को लेकर जाना अभी 1250 मिल रहे हैं, आगे 3 हजार मिलेंगे। यह तब मिलेंगे जब भाजपा की सरकार बनेगी। गलती से भी कांग्रेस को वोट दे दिया या किसी अन्य पार्टी को दे दिया तो अपने बटुए में जो 1250 रूपए आ रहे हैं वह मिलना बंद हो जाएंगे। इसीलिए भाजपा की सरकार बनाना है नेपानगर से मंजू को जीताना है।

कांग्रेस में तवज्जो ना मिलने से नाराज व्यापारियों ने भाजपा जॉइन की…

नेपानगर विधानसभा के ग्राम डोईफोड़िया में आयोजित सभा मे कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नेपानगर के दिग्गज व्यापारियों ने कैलाश विजयवर्गीय के हाथों भाजपा में शामिल हुए। व्यापारी संदीप चावला जो कांग्रेस के कमलनाथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के पद पर थे एवं व्यापारी रुद्रेश शाह जो कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर रह चुके है। दोनों ने भाजपा की माला पहन ली है।
जिसके चलते शनिवार को दोनों काँग्रेसी अब भाजपा में शामिल हो गए है।

रिपोर्ट धनराज पाटील