चुनावी हवा में उड़ रहे कमलनाथ व दिग्विजय के बेटे

हरदा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने नेतृत्व के कारण हतोत्साहित है। उत्साहित अगर कोई दिखाई दे रहे हैं तो गांधी परिवार की तरह कांग्रेस नेताओं की संतान हैं। कमलनाथ का बेटा एक तरफ हेलीकाप्टर लेकर उड़ा रहा है और दिग्विजय सिंह का बेटा दूसरी तरफ हेलीकाप्टर लेकर उड़ रहा है। दोनों हवा में उड़ रहे हैं, जब धरातल पर आएंगे तो उन्हें पराजय के अलावा कुछ नहीं दिखने वाला है। यह बात डॉ. शर्मा ने कही।

Author: Dainik Awantika