जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने धनतेरस पर महाकाल का किया पूजन अर्चन

उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सपत्निक धनतेरस पर बाबा महाकाल का परम्परागत पूजन अर्चन किया और देश प्रदेश शहर में सुख -समृद्धि की कामना की इस दौरान नंदी हाल से मंत्रो उच्चार के साथ बाबा अभिषेक किया। और आज से महाकाल के आगन से दीपावली पर्व की शुरुआत की । इस मोके पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शहर वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी ।