भाजपा की कथनी और करती को पहचान चुकी है जनत, अब विदाई तय: जोशी

दैनिक अवंतिका(खरगोन) प्रदेश की शिवराज सरकार की कथनी और करनी को जनता पहचान चुकी है। यही कारण है कि अब प्रदेश से भाजपा को विदाई की तैयारी हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी और जनता को मूलभूत सुविधाएं और प्राथमिकता के आधार पर हर समस्या को दूर किया जाएगा। यह बात विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी ने शहर सहित ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार की गलत नीतियों से देश. प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सरकार को घेरने उनके उद्योगपतियो से इनके संबंध उजागर करने वालो में खौफ का माहौल बनाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता जान गई है यही कारण है कि चुनाव में कांग्रेस को भारी जन समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में यह दिवाली कांग्रेस वाली रहेगी। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने बताया कि दीपोत्सव के बीच चल रहे प्रचार के दौरान विधायक जोशी हर मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने शनिवार को शहर के वार्ड 30, 31, 29, वार्ड 13 सहित छोटी ऊन, जामली, ग्रामीण अंचलों में मतदाताओं के घर- घर जाकर आशीर्वाद लिया। वार्ड 13 में जनसंपर्क के दौरान गोवर्धननाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें माताओं, बहनों सहित बुजुर्गो का जगह. जगह आशीर्वाद मिला। लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोशी का स्वागत किया।