दीपावली की रात दुर्घटना में बुझा घर का चिराग

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) देवासरोड पर दीपावली की रात सड़क दुर्घटना में एक परिवार के घर का चिराग बुझ गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन जान नहीं बच पाई।नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम केसूनी का रहने वाला रोहित पिता रामचंद्र मिमरोट 23 वर्ष बाइक से घर लौट रहा था। बाढ़ कुम्मेद रोड पर मानपुरा के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। रोहित संतुलन नहीं संभाल पाया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देख कुछ लोगों ने पहचान लिया। परिजनों को सूचना दी गई और जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ देर में उसकी मौत हो गई। खबर सुनते ही दीपावली की खुशियों के बीच परिवार और आसपास के रहवासियों में महौल गमगीन हो गया। सोमवार सुबह जिला अस्पताल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। 2 बच्चों के पिता ने खाया जहरीला पदार्थ नीलगंगा थाना क्षेत्र के कमलानेहरू नगर में रहने वाले राजेश पिता रतनलाल मंसूरे 40 वष ने दीपावली की रात जहरीला पदार्थ खान लिया था। दीपावली मना रहा परिवार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्युटी कंपाउंडर ने मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी। सोमवार सुबह मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेश पेंटरी का काम करता था और 2 बच्चों का पिता था। शाम को दीपावली पूजन के पहले तक सबकुछ ठीक था। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान दर्जकर मामले की जांच शुरू की जायेगी।