हाथी पर सवार होकर कराया बिटिया को गृह प्रवेश। आने वाला युग नारी युग होगा बिटिया के जन्म का उत्सव, हाथी पर सवार होकर कराया बिटिया को गृह प्रवेश

दैनिक अवंतिका (उज्जैन) लोगो की सोच अब बदलने लगी है। बेटियों के जन्म को वह उत्सव के रूप में मनाते है। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी उप झोन समन्वयक उर्मिला प्रह्लाद सिंह तोमर ने बताया कि गायत्री परिवार संस्थापक गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्यजी ने कहा है कि आने वाले समय में नारियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महती भूमिका निभाते हुए प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बात का सशक्त उदाहरण अपने घर में देख कर मन प्रफुल्लित हो गया। बेटे यश बहू रक्षा के यहां पुत्री रत्न का जन्म हुआ। बिटिया के गृह प्रवेश एवं नामकरण संस्कार पर पूरा घर क्विंटल फूलों द्वारा सजाया गया। हाथी पर सवारी करके आतिशबाजियों के साथ बिटिया को गृह प्रवेश करवाया गया। गायत्री यज्ञ के साथ सैकडों लोगो की उपस्थिति में नामकरण किया गया। उर्मिला तोमर ने कहा कि पोती जियांशी नाम के साथ तोमर परिवार का नाम रोशन करेंगी। जियांशी तेजस्वी हो, प्रगति शील हो, दीर्घायु हो, के मंगलाचरण के साथ ही आशीर्वचन से पूरा घर गुंजायमान हो गया। उर्मिला तोमर ने कहा कि आने वाला युग नारी युग होगा। हम बदलेंगे तो युग अवश्य बदलेगा।