सफाई मित्रों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सफलतापुर्वक किया गया स्वच्छता कार्य

दैनिक अवंतिका (उज्जैन) नगर पालिक निगम ने अपने प्रयासों से दीपावली के बाद शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से शहरव्यापी पहल करते हुए स्वच्छता कार्य को सफाई मित्रों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। दीपावली के बाद स्वच्छता अभियान की मुख्य विशेषताएं:- 450 से अधिक नगर निगम कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए इस अभियान में भाग लिया।प्लास्टिक, कागज और जैविक कचरे सहित कुल 20 टन कचरा एकत्र किया गया और जिम्मेदारी से उसका निपटान किया गया। 1000 से अधिक नागरिकों ने स्वच्छ उज्जैन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में नगर निगम के साथ हाथ मिलाया। नागरिकों को अपशिष्ट पृथक्करण और पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए कई जागरूकता अभियान चलाए गए। निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने स्वच्छता कार्य में लगे सफाई मित्रों एवं नागरिकों के अभियान में उनके समर्थन और भागीदारी के लिए सरहाना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने शहर की स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने में ऐसी पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उज्जैन शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की दिशा में नगर निगम, नागरिकों और स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयास का प्रमाण है। नगर निगम ने उज्जैन के नागरिकों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपशिष्ट पृथक्करण, रीसाइक्लिंग और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।