मतदान का उपयोग करने हेतु चलाया जागरूकता अभियान

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ जिला ईकाई उज्जैन एवम सेवानिवृत कर्मचारी संघ की ओर से अधिक से अधिक मतदान के लिए आम नागरिक को एवं रिटायर्ड कर्मचारी , शहर के नागरिकों को आगामी 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रमोद भदोरिया एवम दिलीप चौहान ने बताया कि मतदान सभी का अधिकार है और इससे सभी नागरिक अधिक से अधिक मतदान करें। इस क्रम में सभी कर्मचारी टावर चौक पर इकट्ठा हुए यहां पर सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर शहर की जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना था कि मतदान करने से ही हमारा देश मजबूत होगा। इस मौके पर सभी कर्मचारी टावर चौक पर इकट्ठा हुए यहां पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया ओर शहर की जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गईं। वही सभी कर्मचारियों ने स्वर में कहा कि मतदान करेंगे तो ही हमारा देश मजबूत होगा।