उज्जैन की 07 विधानसभा क्षेत्र में 1723 ने वोट डाले, 15.32 लाख से अधिक मतदाता

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। उज्जैन जिले के कुल 15 लाख 32 हजार 998 मतदाता अपने मत का उपयोग कर सकेंगे। इसमें पुरूष मतदाता 7 लाख 74 हजार 349 एवं महिला मतदाता 7 लाख 58 हजार 579 हैं। थर्ड जेण्डर 72 मतदाता है। जिले के 07 विधानसभा क्षेत्रों में 80+ आयु के मतदाता तथा पीडब्यूडी की होम वोटिंग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र नागदा-खाचरौद में 265, महिदपुर में 47, तराना में 552, घट्टिया में 177, उज्जैन उत्तर में 276, उज्जैन दक्षिण में 254 और बड़नगर में 152 मतपत्र डाले गये हैं।    जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरूषोत्तम ने बुधवार अपरांह पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन नियमानुसार प्रदाय कर दी गई हैं। विधानसभा क्षेत्र नागदा-खाचरौद में पोस्टल बैलेट से 681, महिदपुर में 583, तराना में 831, घट्टिया में 468, उज्जैन उत्तर में 1422, उज्जैन दक्षिण में 3239 और बड़नगर में 589 डाक मतपत्र मतदानकर्मियों द्वारा डाले गये हैं।विधानसभा वार मतदाता पर्ची वितरण के तहत नागदा-खाचरौद में 2 लाख 19 हजार 550, महिदपुर में 2 लाख 14 हजार 413, तराना में एक लाख 85 हजार 547, घट्टिया में 2 लाख 21 हजार 432, उज्जैन उत्तर में 2 लाख 25 हजार 665, उज्जैन दक्षिण में 2 लाख 54 हजार 835 और बड़नगर में 2 लाख 3 हजार 79 मतदाता पर्ची अब तक वितरित की जा चुकी है।उज्जैन जिले में कुल 1824 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। नागदा-खाचरौद विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 271 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30, महिदपुर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 262 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 32, तराना विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 238 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 26, घट्टिया विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 279 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 37, उज्जैन-उत्तर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 257 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 55, उज्जैन-दक्षिण विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 285 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 31 तथा बड़नगर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 232 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30 हैं।

किस विधानसभा में कितने मतदाता-

क्र. विधानसभा क्षेत्र                    कुल मतदाता

1.नागदा खाचरौद                    2, 20, 655

2.महिदपुर                             2,15 0 65

3.तराना                                1 87 294

4.घट्टिया                                2 22 468

5.उज्जैन उत्तर                      2 26 966

6.उज्जैन दक्षिण                     2 , 57 003

7.बड़नगर                              2 ,03 547 मतदाता है।

मतदाता पहचान के ये दस्तावेज अनिवार्य-मतदान दिवस पर मतदाता को मतदाता पर्ची के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में से कोई एक पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। इनमें वोटर आईडी, आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, बैंक की फोटो वाली पासबुक, श्रम मंत्रालय से जारी स्वास्य्ट बीमा कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज फोटो के साथ, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त सर्विस पहचान-पत्र, एमपी/एमएलए/एमएलसी के द्वारा जारी आधिकारिक पहचान-पत्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र हैं।