देर रात उज्जैन पहुंची हरियाणा पुलिस

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) हरियाणा के सोनीपत से लापता 15 वर्षीय किशोरी हरियाणा के गन्नोर में रहने वाले रितेश नामक युवक के साथ गुरूवार को नीलगंगा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर से संदिग्ध हालत में घूमते हुए मिली थी। नीलगंगा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था, इस दौरान सामने आया कि दोनों 7 नवबंर से लापता है। किशोरी के परिजनों ने सिटी थाना सोनीपत में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। एसआई यादवेन्द्र परिहार ने सोनीपत सिटी थाना से संपर्क किया। जहां एसआई संजय कुमार से संपर्क होने पर किशोरी के अपहरण का पता चला। दोनों के नीलगंगा पुलिस की हिरासत में होने पर हरियाणा पुलिस शुक्रवार तड़के उज्जैन के लिये रवाना हुई। देर रात हरियाणा पुलिस नीलगंगा पहुंची थी। किशोरी और युवक के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने पर सोनीपत से लापता हुए थे। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। दोनों को (आज) शनिवार सुबह हरियाणा ले जाया जाएगा।