नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ उत्तर भारतीयों का छठ पर्व 

उज्जैन। नहाय-खाय की रस्म के साथ उत्तर भारतीयों का छठ पर्व शुरू हो गया। उज्जैन में रह रहे उत्तर भारत से आए परिवारों ने अपने घरों में यह रस्म की और पर्व की परंपरागत रूप से शुरुआत की।

उज्जैन में भी होती है शिप्रा के किनारे सूर्य की पूजा…

चार दिनी छठ पर्व में शनिवार को व्रत रखा और भोग लगाया गया। परिवार के लोगों ने बताया व्रत करने वालों ने पीली धोती धारण कर कुएं पर स्नान किया। पीतल के बर्तन में कुएं का पानी घर लेकर आए। उसी से भोग के लिए पकवान बनाए गए। छठ बिहार, उप्र का प्रमुख पर्व है। पहले दिन नहाय-खाय की रस्म हुई। इसमें नहाने के बाद एक विशेष भोजन बनाकर खाया जाता है। पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सप्तमी को उगते सूर्य को जल अर्पित कर यह व्रत पूरा होगा।पर्व में मुख्य रूप से सूर्य और छठी मैया की पूजा करते है। पूजा का व्रत 36 घंटे का होगा।