सांदीपनि आश्रम में कृष्ण को पहनाए  ऊनि वस्त्र, गर्मी के लिए सिगड़ी लगाई

दैनिक अवंतिका उज्जैन। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली महर्षि सांदीपनि आश्रम मंगलनाथ मार्ग पर कार्तिक पूर्णिमा सोमवार से भगवान को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े धारण कराए गए।  संध्याकाल में भगवान को सिगड़ी जलाकर ताप दिया गया। पुजारी रूपम व्यास ने बताया ठंड से बचाव  के लिए गोपाल जी को स्वेटर, टोपा आदि धारण कराया गया एवं महर्षि सांदीपनि व गुरुमाता को शाल धारण कराई गई। कार्तिक की पूर्णिमा से भगवान की दिनचर्या में बदलाव हो जाता है। प्रातःकाल भगवान को गर्म दूध, जलेबी, इमरती का भोग लगता है एवं भोग में भी गर्म भोजन परोसा जाता है। गर्म जल से भगवान का स्नान कराया जाता है।

Author: Dainik Awantika