पैदल घर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नई दिल्ली गुरला मार्ग पर पैदल घर लौट रही लीलाबाई पति नंदराम धाकड़ को तेजगति से आये अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। महिला को गंभीर चोंट लगने पर ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। उन्हेल पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया है। अज्ञात वाहन चालक ने माधवनगर थाना क्षेत्र के तीनबत्ती चौराहा पर बाइक सवार लालचंद जाटवा और उसकी पत्नी हेमलता जाटवा निवासी किशनपुरा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हेमलता को गंभीर चोंट लगी है। पति भी घायल हुआ है। माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना स्थल के आसपास लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे देखना शुरू किया। अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला था।

Author: Dainik Awantika