मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा में विचार-मंथन जारी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री चयन के लिए विधायकों से रायशुमारी करने आज तीन ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खट्‌टर और डॉ. के. लक्ष्मण विधायकों से वन टू वन चर्चा कर सकते हैं। तीनों पर्यवेक्षक शनिवार को भोपाल आ सकते हैं।