रात 1 बजे अधिकारियों के साथ केडी गेट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव शनिवार को अपने गृहनगर पहुंचे थे। दिनभर कार्यक्रमों और रोड शो में व्यस्त रहने के बाद रात 1 बजे वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केडी गेट पहुंच गये। जहां मार्ग निर्माण के कार्यो में हो रही देरी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये और राशि की आवश्यकता होने पर देने की बात कहीं। दहशरा मैदान पर भारत संकल्प यात्रा का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वच्र्युल मौजूदगी में शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम को अपने गृहनगर की जनता का अभिवादन करने के लिये रोड़ शो पर निकले थे। रात 11.30 बजे गोपाल मंदिर पर रोड शो का समापन सभा के साथ हुआ। जिसके बाद वह रात 1 बजे के लगभग प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ केडी गेट जा पहुंचे। नगर निगम द्वारा केडी गेट से इमली तिराहे तक मार्ग का चौडीकरण कराया जा रहा है। एक माह से मार्ग चौडीकरण का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये और कहा कि अगर राशि की जरूरत हो तो वह उपलब्ध करायेगें। यहां के लोगों की समस्या का समाधान होना चाहिये। केडी गेट पर कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आने की खबर से क्षेत्रवासी भी एकत्रित हो गये थे।