पुलिसकर्मी के बहू-बेटा गिरफ्तार
इंदौर। शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने महिला के जेठ और जेठानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा और बहू है। जिन पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
मामला एरोड्रम थाना अंतर्गत आने वाली सुखनिवास धाम कालोनी का है। 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और पुरुष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। टीआई राजेश साहू के अनुसार घटना इसी वर्ष 30 सितंबर की है। फरियादी महिला का पति आपराधिक प्रकरण में जेल में बंद था। रिश्ते में जेठ लगने वाला आरोपी राहुल ने उससे पति की जमानत के संबंध में चर्चा की और नजदीकी बढ़ा ली। उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।
राहुल उससे चैटिंग और वीडियोकाल करने लगा। एक दिन वीडियो पर ही उसने महिला का अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो राहुल की पत्नी वर्षा के हाथ लग गया। उसने इंटरनेट मीडिया पर उसको बहुप्रसारित कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी के बेटे-बहू है। पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की और रात में ही दोनों को हिरासत में भी ले लिया।