भाजपा ने वीर बाल दिवस पर पुष्पांजलि से श्रृद्धांजलि दी

 

मनावर|  श्री मंगलादेवीजी मंदिर के परिसर में भाजपा नगर मंडल मनावर के अध्यक्ष सचिन पाण्डेय के नेतृत्व में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया | भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आकेश नवलखा ने बताया सिक्ख संप्रदाय के गुरू गोबिन्दसिंहजी के साहबजादे जोरावरसिंहजी आयु नौ वर्ष एवं फतेहसिंहजी आयु सात वर्ष उन्हें धर्म नहीं बदलने पर जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था | यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 09 जनवरी 2022 को प्रकाश पर्व के अवसर पर वीर बालकों की शहादत के दिन 26 दिसम्बर को प्रतिवर्ष ” वीर बाल दिवस ” के रुप में मनाने की घोषणा की | मोदी जी ने वक्तव्य में बताया था कि देश भक्ति की कोई उम्र नहीं होती | वीर बालकों के इतनी कम उम्र में भी राष्ट्र व धर्म के लिए उत्कृष्ट समर्पण भाव शहीदी को हम सभी नमन करते हैं | सम्पूर्ण भारत में भारतीय जनता पार्टी ने आज मंडल स्तर पर वीर बाल दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया |

उपरोक्त कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार , मंडल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, पार्षद कैलाश राठौड़, पार्षद लोकेश मुकाती , जिला महामंत्री सोनाली श्रीवास्तव ने वीर बालको के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया | इसके पश्चात् भाजपा नगर मंडल के रामेश्वर धनगर, महामंत्री धीरज बालेश्वर , शिशीर मालवीय , सचिन कुशवाह, आशुतोष सोनी, भाजपा नगर परिवार के सुरेश पाटीदार, सुनिल गुप्ता, राहुल राठौड़ , पवन पाटीदार, मुकेश बागेश्वर आदि गणमान्य ने भी पुष्पांजलि के माध्यम से श्रृद्धांजलि दी | कार्यक्रम समापन सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वार वीर बालकों की शहादत दिवस के अवसर पर दो मिनट मौन भी रखा गया |