भोपाल में 10वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी, मौत

भोपाल में 10वीं के छात्र ने खुद को गोली मार ली। घटना कोलार की आईबीडी कॉलोनी में मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है। अंश पिता प्रदीप अरजरिया ने कमरा बंद कर रखा था। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। उसे जेके अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Author: Dainik Awantika