भगवान दत्तात्रेय के जन्मोत्सव पर हुई महाआरती पंचामृत अभिषेक कर लगाया छप्पन भोग, भजन संध्या में लगे भगवान दत्तात्रेय के जयकारे

दैनिक अवंतिका उज्जैन । भगवान दत्तात्रेय के जन्मोत्सव पर महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान का पंचामृत अभिषेक कर छप्पन अर्पित किया गया। शाम को भजन संध्या में भगवान दत्तात्रेय के जयकारे लगे और भक्त जमकर झूमे।
अध्यक्ष पं. संजय दिवटे, सचिव पं. सुशील मुले ने बताया कि दत्तात्रेय जयंती पर 26 दिसंबर को सुबह भगवान दत्तात्रय का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया। मंदिर को पुष्पों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया गया। शाम को महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी, महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर के तिवारी, कार्यक्रम संयोजक पं. विश्वास कराड़कर, राहुल कटारिया, गोविंद सोलंकी, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष पंकज चांदोलकर, राजेन्द्र जोशी, बुध्दिविलास जोशी, अभिषेक सिसौदिया, शैलेन्द्र द्विवेदी, अनंत टिकेकर, राजू निंबालकर, अजय जोशी, विश्वास पितरे, पंकज रामदासी, तुषार मुजुमदार, अमित सुपेकर, वैशाली दिवटे, राजू निंबालकर, समीर दाते, संतोष तेलंग, सौमित्र मुले सहित समस्त कार्यकारिणी महाराष्ट्र तरूण मंडल एवं बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान की महाआरती की। महाआरती पश्चात सूखा मेवा प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।