मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का कार्य अविलम्ब पूर्ण कराएं: निगम आयुक्त

दैनिक अवंतिका उज्जैन: मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक शासन की अति महत्वपूर्ण जनहितेषी योजना है, इस के सफलता में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारी इसे प्राथमिकता में रखें।
  यह निर्देश निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने दिये हैं। नगर निगम की टीएल बैठक में आपने विशेष रूप से संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्यो की विशेष रूप से समीक्षा की। आपने कहा कि स्वीकृत संजीवनी क्लिनिक में जिनके कार्य प्रचलित हैं उन्हें अविलम्ब पूर्ण कराएं। जिनके क्षैत्रों में स्थान के संबंध में किसी प्रकार की विसंगति हो उन क्षैत्रों में निर्धारित रिक्त स्थानों का परीक्षण करें और उपयुक्त स्थान तलाश कर तत्काल प्रस्तावित करें। निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने निग द्वारा प्रचलित विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। आपने निर्देशित किया कि प्रचलित निर्माण कार्यो से सम्बंद्ध यंत्रीगण कार्य स्थलों पर उपस्थित रह कर गुणवत्ता के साथ कार्यपूर्ण कराए जाना सुनिश्चित करें।

You may have missed