महाकाल घाटी पर रात 12 बजे विवाद

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) रात 12 बजे महाकाल घाटी क्षेत्र में विवाद हो गया। जिसमें निशांतपिता राजू राव 29 वर्ष पर कुछ युवको ने पाइप और धारदार हथियार से हमला\किया। निशांत के घायल होने पर उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्तीकिया गया है, घायल कुछ बता पाने की हालत में नहीं था, मामले की खबर मिलनेपर महाकाल थाना एसआई विरेन्द्र बंदेवार मौके पर पहुंचे थे। विवाद कीजानकारी जुटाई जा रही थी, वहीं हमला करने वालों का पता लगाया जा रहा था।
एसआई बंदेवार ने बताया कि घायल के बयान दर्ज होने पर ही घटना स्पष्ट होपायेगी।

You may have missed