महाकाल मंदिर के बाहर फिर चले लात घूंसे और चप्पल

उज्जैन।  महाकाल मंदिर के सामने आए दिन मारपीट और विवाद होने लगा है। रुद्राक्ष और माला बेचने वाली महिलाओं में आपस में आज सुबह मारपीट, झूमाझटकी और गालीगलौज हुई। कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश भी की। महिलाएं एक दूसरे से बुरी तरह भिड़ गई। इससे दर्शन करने आए श्रद्धालु डरे सहमे नजर आए।

क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया आसपास के दुकानदारों ने जैसे- तैसे बीच बचाव कर विवाद को शांत करवाया। थाना महाकाल के सामने की घटना होने के बावजूद विवाद शांत होने तक नही पहुंची पुलिस।
विवाद के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह माल बेचने वाली महिलाओं का आपसी विवाद है। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा ना करें। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है श्रद्धालुओं को भी डरने की जरूरत नहीं है।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी 

Author: Dainik Awantika