डीआईजी कुशवाह बने पुलिस महानिरीक्षक

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा में 2006 बैच के अधिकारियों कीशुक्रवार को गृह विभाग ने पदोन्नत सूची जारी की। 13 अधिकारियों को प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उज्जैन में डीआईजी का कार्यभार संभाल रहे अनिल कुशवाह का नाम भी सूची में शामिल है। जिन्हे पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज के साथ उपपुलिस महानिरीक्षक का दायित्व भी सौंपा गया है। जल्द ही इनकी नवीन पदस्थापना की सूची भी जारी की जाएगी। गृह विभाग से जारी सूची में रुचिवर्धन मिश्र भोपाल, चंद्रशेखर सोलंकी खरगोन, चैत्रा एन भोपाल, आरआरएस परिहार जबलपुर, आरके हिंगणकर इंदौर, अंशुमन सिंह विशेष कर्तव्य अधिकारी मुख्यमंत्री, मनीष कपूरिया इंदौर, अरविंद कुमार सक्सेना ग्वालियर, विनीत खन्ना भोपाल, हिमानी खन्ना भोपाल, मिथिलेश शुक्ला रीवा और अनुराग शर्मा भोपाल का नाम शामिल है। सभी अधिकारी अब तक अपनेकार्यस्थल पर अलग-अलग दायित्व संभाल रहे थे।