2023 की बिदाई से पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में फिर से बदलाव आ गया है

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) नववर्ष की सुबह जहां घने कोहरे के बीच हुई थी, वहीं शाम ढलने के बाद रात 9 बजे फिर से कोहरा छा गया। हालत ऐसे थे कि 50 मीटर दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी, जिसे ठिठुरन बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने पहले ही वर्ष 2023 के अंतिम दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी कर दिया था। जिसके चलते पश्चिमी हवा से ठंड बढ़ने लगी थी। इस बीच नववर्ष की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। सुबह 9 बजे तक धूं छाई रही और सूरज देरी से निकला। धूप निकलने पर कोहरा कम हुआ लेकिन दिनभर 6 किलोमीटर प्रतिघंटे से हवा चलती रही। इस बीच अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आई और 25 डिग्री दर्ज हुआ। दिनभर ठंडक महसूस होती रही। शाम ढलने के बाद एक बार फिर कोहरे की चादर शहर को ढंकते हुए दिखाई देने लगी थी। रात 9 बजे बाद हालत ऐसे हो गये थे कि 50 मीटर दूर का देख पाना भी मुश्किल हो गया था। ठंड कड़ाके की महसूस होने लगी थी। लोगों ने ठंड से बचने के लिये अलाव जलाना शुरू कर दिया था। बाजारों में दुकाने बंद हो चुकी थी और  पॉश कालोनियों में सन्नाटा छा गया था। घनेकोहरे के बीच वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई थी। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है।

You may have missed