पति और जेठ को गोली मारने के बाद जेठानी पर किया था फायर -सात गोली चलने की सामने आई खबर, महिला को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

A revolver held by two anonymous hands is fired on a black background.

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) नववर्ष के प्रथम दिन इंगोरिया में हुए सनसनीखेज घटना क्रम में पति और जेठ को गोली मारने वाली महिला ने जेठानी और उसके पुत्र पर पर भी फायर किया था। गोली चलाने के बाद महिला ने थाने में सरेंडर कर दिया है।जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। इंगोरिया थाना क्षेत्र के उज्जैन मार्ग पर रहने वाले कुमारिया परिवार की सविता कुमारिया 38 वर्ष ने सोमवार सुबह 9.30 बजे के लगभग अपने पति राधेश्याम पति नागूलाल कुमारिया 42 वर्ष को उस वक्त कनपटी और सीने पर गोली मार दी थी, जब वह सोया हुआ था। सविता  पर खून सवार था, उसने घर के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे बने मंदिर के चबुतरे पर पूजा कर रहे जेठ दिनेश उर्फ धीरज पिता नागूलाल कुमारिया 46 वर्ष के सिर और कंघे पर गोली दाग दी। दोनों को गोली मारने के बाद सविता ने अपनी जेठानी संगीता और उसके पुत्र निलेश को देखा तो उनके ऊपर भी फायर कर दिया। गनमीत रही कि दोनों  बाल-बाल बच गये। मौके पर सात फायर करने के बाद सविता हाथ में पिस्टल लेकर पैदल इंगोरिया थाने पहुंची और पति-जेठ की गोली मारकर हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सविता की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई। तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई और मामले की पड़ताल शुरू की। मामले में मर्ग कायम किया गया है। पति और जेठ को गोली मारने वाली सविता से पूछताछ की जा रही है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। अवैध हथियार मामले में शामिल था जेठ इंगोरिया में कुमारिया परिवार के बीच हुए गोलीकांड के बाद सामने आया कि घटना में मृतक दिनेश उर्फ धीरज अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त के मामले में शामिल रह चुका है। कुछ माह पूर्व उसे बड़नगर थाना पुलिस ने एक ढाबे से पकड़ा था। उस दौरान सामने आया कि वह हथियार खरीदने वालों से मिलने पहुंचा था, जो पुलिस के आने से पहले भाग निकले थे। पुलिस ने दिनेश उर्फ धीरज से पूछताछ की थी लेकिन कुछ सामने नहीं आ पाया था। उसके खिलाफ कुछ अन्य मामलों के प्रकरण भी दर्ज थे। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रहीहै। सविता के चरित्र पर थी पति-जेठ को शंका गोलीकांड के बाद सामने आया कि सविता आंगनवाड़ी में आशाकार्यकर्ता है। चर्चा यह भी चल रही थी कि सविता का किसी से प्रेम प्रसंग है, जिसको लेकर पति उस पर शंका करता था। दोनों के बीच विवाद होता रहता था। वहीं जेठ सेजमीन विवाद के साथ पानी के ट्युबवेल को लेकर भी सविता का विवाद था। पति के चरित्र शंका करने के दौरान जेठ भी सविता के पति का साथ देता था। दोनों सविता को उसके चरित्र को लेकर प्रताड़ित करते थे। सूत्रों से जानकारी यह भी मिली है कि सविता का जिस से प्रेम प्रसंग है, वह रिश्ते में लगता है। घटना से पहले वह सविता के घर के सामने से निकला भी था।  फिलहाल पुलिस सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि सविता के पास पिस्टल कहां से आई।

You may have missed