कोहरे के साथ हल्की पानी की फुहारे भी ज्यादा बिगाड़ रहा है मौसम

रुनीजा ।
30 दिसंबर 2023 से लगाकर 5 जनवरी 2024 तक लगातार सातवें दिवस भी कोहरे व सर्दी का सितम बरकरार जारी है। सर्दी और कोहरे से चारों ओर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। आमजन गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं । सर्दी के मौसम में गरम गरम जलेबी , गराडू, भजिये , व गरमागरम चाय काफी बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। दिन में 2 बजे भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाना चालक मजबूरी हो रही है। यह कोहरा जैसे-जैसे दिन बढ़ता है इसकी गति बढ़ती जाती है। साथ पानी जैसी ठंडी फुहारे मौसम को ज्यादा बिगाड़ रही है।कई बड़े बुजुर्गों ने बताया कि पहली बार ऐसा मौसम देखने में आया कि लगातार कोहरा गिर रहा है।
चन्देसरा। गत दिनों से क्षेत्र में मौसम की बेरुखी के कारण चारों ओर छाए हुए कोहरे एवं शीत लहर के कारण आलू ,मटर, सरसों, सब्जियों, चना आदि फसलों को नुकसान की संभावना है कृषक एवं सरपंच पदम सिंह पटेल, संजय वर्मा, अमजद पटेल कमल सिंह जादौन ने शासन से फसल के नुकसान का आकलन करने की मांग की है।
सुसनेर। ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोहरे के कारण सड़को पर वाहनो की रफ्तार धीमी हो गई है। शुक्रवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा। पिछले छ दिनों से क्षेत्र में धूप न निकलने से आमजन परेशान हो गए है। सूर्य देव के दर्शन न होने से इस बार क्षेत्र में न्यूनतम नहीं अधिकतम तापमान के निचले स्तर पर रहने से परेशान दिखाई दे रहे है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी-एक दो दिन में मौसम साफ होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और लोग धूप के लिए परेशान हो गए। छ दिनों से क्षेत्र में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। नए साल में लोगों को क्षेत्र में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए है। ऐसे में नगर में जगह जगह लोग दिन में भी अलाव जला कर सर्दी से बचने का जतन करते दिखाई दिए। लोग इन दिनों तापमान में गिरावट से जितने परेशान नहीं है। उतना धूप न निकलने से बने हुए है। छ दिनों से धूप न निकलने के कारण लोगों को अब कपड़े सुखाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं लोगों के गर्म कपड़ों के साथ ही ओढने के कपड़े भी ऐसे लग रहे है जैसे यह गीले हो गए हों।