रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सुसनेर। जैन धर्म के 8वे तीर्थकर भगवान चंद्रप्रमुख एवं 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक दिवस एवं वार्षिक रथ यात्रा व श्री 1008 श्री आदिनाथ भरत एवं बाहुबली भगवान का महामस्काभिषेक महोत्सव जैन धर्मावलंबियो द्वारा रविवार को मनाया गया। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में व मुनिश्री 108 भूतबली सागर महाराज के पावन सानिध्य में भव्य व विशाल रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया । जिसमें श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। कई जगह पुष्प वर्षा की गई। बाद मे सेकड़ो लोगों ने भजन संध्या का आनंद लिया। धार्मिक स्वरलहरियों से माहौल गुंजायमान हो गया। रथ यात्रा इतवारिया बाजार से प्रारंभ हुई जो सराफा बाजार, शुक्रवारिया बाजार, हाथी दरवाजा, पालिका बाजार, पांच पुलिया, डाक बंगला होती हुई त्रिमूर्ति जैन मंदिर पहुंची जहाँ पर श्री 1008 आदिनाथ, भरत, बाहुबली भगवान का महामस्काभिषेक किया गया जिसके बाद वासल्य भोज का आयोजन किया गया। रथ यात्रा पुराना बस स्टेण्ड पर भाजपा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री डॉक्टर गजेंद्र सिंह चंद्रावत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, पार्षद प्रदीप सोनी, युगल किशोर परमार, प्रदीप बजाज, कमल भावसार आदि मौजूद रहे।

Author: Dainik Awantika