प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव

भोपाल । बुधवार सुबह 10 बजे से पहले स्कूल नहीं खुले। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग के अफसर शहर के निरीक्षण कर जानकारी जुटा रहे हैं कि कोई स्कूल जल्दी तो नहीं खुला। इधर, भोपाल में बुधवार सुबह दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही। रात में तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार-बुधवार की रात तापमान 13.8 डिग्री रहा।

 

Author: Dainik Awantika