छतों पर पहुंची पुलिस, दूरबीन से रखी नजर उड़ाया ड्रोन -आज से बढ़ेगी सख्ती, पतंग बाजार में होगी सर्चिंग

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) प्रतिबंधित चायना डोर को लेकर शुक्रवार को पुलिस घरों की छतों तक पहुंची। दूरबीन से पतंगबाजी करने वालों पर नजर रखी गई। ड्रोन उड़ाकर निगरानी की गई। साथ ही अलाउसमेंट किया गया कि चायना से पतंग उड़ाई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मकर संक्रांति का पर्व 14-15 जनवरी को मनाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवारको मौसम साफ होते ही आसमान में पतंगबाजी का नजारा दिखाई दिया। पतंगबाज प्रतिबंधित चायना डोर का उपयोग ना करें इसको लेकर  महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निकल पड़े। जिन छतों से पतंग उड़ाई जा रही थी, वहां पहुंचकर सर्चिंग की गई। पुलिस ने छतों से ही दूरबीन से दूसरी छतों का नजारा देखा और ड्रोन उड़ाकर चायना डोर से पतंगबाजी करने वालों की जानकारी जुटाई। एएसआई चंद्रभानसिंह चौहान ने छतों से ही प्रतिबंधित डोर चायना का उपयोग नहीं किये जाने का अलाउंसमेंट भी किया।करीब 3 घंटे तक पुलिस मैदान में डटी रही। इस दौरान चायना डोर दिखाई नहींदी। गौरतलब हो कि 1 दिसंबर को लगाये गये प्रतिबंधत के बाद से ही पुलिस दुकानों पर सर्चिंग कर रही है। पतंग-डोर के कारोबार से जुड़े व्यापारियों को पूर्व में ही सख्त हिदायत दी जा चुकी है। वहीं उनके आधार कार्ड प्राप्त कर करोबार करने वालों का डाटा एकत्रित कर चुकी है। आज से पूरे शहर में प्रतिबंधित डोर को लेकर सख्ती और बढ़ा दी जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस दुकानों पर ग्राहक बनकर चायना डोर की तलाश करने पहुंचेगी। कोई कारोबार करता या पतंगबाजी करता पकड़ा गया तो सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।आज रात गुलजार होगा शहर का पतंग बाजारमकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य स्नान के साथ शहर में पतंग उत्सव के रूपमें मनाया जाता है। रविवार-सोमवार को उत्सव की धूम दिखाई देगी। उससे पहले आज रात ही पतंगबाजार गुलजार हो जाएगा। मुख्य बाजार तोपखाना क्षेत्र मेंहै, जहां शाम ढलने के बाद से भीड़ काफी अधिक होगी। जिसको देखते हुए पुलिस दौलतगंज चौराहा से लोहे का पुल तक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर सकती है। दूसरा बाजार गीता कालोनी क्षेत्र में सजा है, जहां पुलिस सतत निगरानी करेगी। नये शहर के शहीद पार्क पर पतंग की दुकान लगी है। जहां माधवनगर पुलिस गुरूवार से ही सर्चिंग कर रही है। आज सभी बाजारों में देररात तक पतंगबाज खरीददारी के लिये पहुंचेगें।

You may have missed