श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि  आश्रम में मुख्यमंत्री ने की आरती 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली के रूप में विश्वविख्यात सांदीपनि आश्रम में रविवार को मुख्यमंत्री ने दर्शन किए और पूजन-अर्चन व आरती कर माखन-मिश्री का प्रसाद लिया। पुजारी रूपम व्यास ने मुख्यमंत्री यादव का  मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार महर्षि सांदीपनि आश्रम आगमन पर स्वागत किया और शाल-श्रीफल व  भगवान का चित्र भेंट किया। 

Author: Dainik Awantika