पार्श्व गायक शान ने सपरिवार महाकाल की भस्मारती की

उज्जैन। पार्श्व गायक शान सपरिवार गुरुवार की अल सुबह उज्जैन पहुंचे और महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर पूरी आरती देखी। इसके बाद भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शान ने गर्भ गृह के बाहर खड़े होकर भगवान महाकाल का पूजन, अर्चन किया। पुजारी संजय गुरु ने उनका पूजन कराया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, पुजारी नीतू ने उनका सम्मान किया। गायक शान ने पत्रकारों से चर्चा में इतना ही कहा कि भगवान महाकाल के बहुत ही सुंदर दर्शन हुए हैं तथा समिति की व्यवस्था भी काफी अच्छी है।

Author: Dainik Awantika