सड़क दुर्घटना में पशु चिकित्सालय कर्मी की मौत

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) ज्ञान टेकरी क्षेत्र में रहने वाला राजेन्द्र पिता भैरूलाल भामी54 वर्ष पशु चिकित्सालय कर्मचारी था। शुक्रवार रात ग्राम सेमलिया से बाइकपर सवार होकर उज्जैन लौट रहा था। देवासरोड पर सांवरिया नगर के सामनेअज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राजेन्द्र की दुर्घटनास्थल पर ही मौत होगई। रात में जिला अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइलऔर दस्तावेजों से की गई। शनिवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम करपोस्टमार्टम कराया। जांच नरवर थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।

Author: Dainik Awantika