ससुराल वालों पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

दैनिक अवंतिका  उज्जैन। पिछले दिनों बेगमबाग क्षेत्र में रहने वाली सबा पति आदिल खान ने
सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। आत्महत्या से
पहले मृतिका ने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित
किये जाने की बात सामने आई थी। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने और चार साल
पहले शादी होने पर पुलिस इंदौर मेंर हने वाले मायके पक्ष के बयान दर्ज
किये थे। जिसके आधार पर पति, सास, सुसर और ननद के खिलाफ महाकाल पुलिस ने
आत्महत्या के लिये प्रेरित करने और प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज किया
है। मामले की जांच सीएसपी स्तर पर की गई थी।

Author: Dainik Awantika