अज्ञात बाइक सवारों ने युवक को मारे चाकू

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के क्षिप्रा पुल पर बीती रात बाइक पर सवार होकर आये 2 अज्ञात बदमाशों ने वहां से गुजर रहे धर्मेन्द्र पिता बसंत मालवीय 34 वर्ष निवासी गणेशनगर भैरवगढ़ को रोका और बेवजह गाली-गलौच करते हुए चाकू मार दिये। धर्मेन्द्र ने शोर मचाया तो दोनों बदमाश भाग निकले। कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। भैरवगढ़ पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा और मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया। घायल का कहना था कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है, वह चाकू मारने वाले बदमाशों का पहचानता भी नहीं है।

Author: Dainik Awantika