राजगढ़ जिला सहित ब्यावरा से होकर निकलेगी- जीतू पटवारी

ब्यावरा/राजगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ग्वालियर शिवपुरी गुना से होते हुए सोमवार को ब्यावरा पहुंचे। यहां भारत जोड़ों न्याय यात्रा राजगढ़ जिले से निकलने के पहले इस तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए उन्होंने विभिन्न मार्गों का अवलोकन किया। इस दौरान ब्यावरा अरन्या जोड़, पुलिस पेट्रोल पंप के पास ब्यावरा समेत राजगढ़ जिले के कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने पुष्प व माला पहनाकर उसका स्वागत किया वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में नई सरकार का गठन हुए दो माह वीत चुके हैं, लेकिन भाजपा ने सरकार मोदी की गारंटी वाले वचन पत्र का पन्ना तक नहीं खोल रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 धान और गेहूं का 2700 रुपया देने का वादा भाजपा सरकार ने किया था परंतु उस पर भी अमल नहीं हुआ है। भाजपा की नई सरकार ने लाडली बहनों को अब भटकाना शुरू कर दिया है और वह बैंक तथा दफ्तरो के साथ ही केवायसी आदि कार्य के नाम पर इधर-उधर भटक रही है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सरकार ने 3000 रुपए महीना और प्रधानमंत्री आवास तक दिए जाने का पुरजोर तरीके से ऐलान किया गया था। जबकि तथ्य यह है कि अब डाँक्टर मोहन यादव सरकार हर महीने व हर हफ्ते कर्ज लेने के बाद भी 1250 रुपए देने में हाथ- पैर फूल रहे हैं। देश समेत प्रदेश भर में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर पंहुच गई है। ऐसे इन मुद्दो को धार्मिक आयोजनो के जरिए लोगो को भटकाया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान एवं मार्ग अवलोकन मे राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, खिलचीपुर पूर्व विधायक प्रियव्रतसिंह, बापूसिंह तँवर, राजगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, पुरुषोत्तम दांगी, ब्लाक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव व कपिल शिवहरे सहित बडी ही संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम पचोर, सारंगपुर मक्सी की ओर रवाना हुए। राजगढ जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रुड व समय दिन-तारीख 6 फरवरी को भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तेय होना है। जिसकी बैठक मे राजगढ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियो को आमंत्रित किया गया है।