इंदौर नगर निगम महिला कर्मी ने सहायक आयुक्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

इंदौर। नगर निगम इंदौर के स्वास्थ्य विभाग की स्थापना शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने गुरुवार को नगर निगम के ही एक प्रभारी सहायक आयुक्त पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी ने नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह से इसकी शिकायत की है। महिला कर्मचारी ने आयुक्त को बताया कि केैबिन में जब फाइल पर हस्ताक्षर करवाने गई थीं इसी दौरान सहायक आयुक्त ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
निगमायुक्त ने महिला की शिकायत सुनने के लिए महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की चार सदस्यीय विशाखा कमेटी का गठन कर दिया है। शिकायत को इस समिति को सौंप दिया है।

You may have missed