भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की गांव चलो अभियान की शुरूआत

तनोडिया। आगामी लोकसभां चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय समिति द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत भाजपा आगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव ने 1 दिन के प्रवास में नगर के 6 बूथों पर पार्टी के द्वारा दिए गए निम्न बिंदुओं पर कार्य किया। श्री यादव 24 घंटे के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में तनोडिया नगर में जाकर निम्न बिंदुओं पर कार्य किया उनके द्वारा नगर की सभी बूथ समिति की अलग अलग बैठक ली। जिसमें बूथ समिति,पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे। और समिति और मतदाता सूची का निरीक्षण किया। एवं व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया’
प्रवास के दौरान जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से भेंट की गई।और उनका स्वागत किया गया।युवाओं किस समूह व्यवसाय समूह से भेंट की गई। नव मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया गया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजना के लाभार्थियों से वार्ता तक वीडियो लिया चुने हुए जनप्रतिनिधियों पंचायत के पंचगण व नगरवासियों से संपर्क कर मोदी की की सरकार के कार्य को प्रकाश डाला गया। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के पक्ष में 51% वोट का लक्ष्य लिया गया।और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस प्रकार एक दिन के पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में ग्रामीणों के बीच ही भोजन किया गया।इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता बहादुरसिंह राठौर, रुपनारायण भाटी, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, डॉ राहुल जैन,महामंत्री विजेन्द्र सिंह राठौर, पंकज मित्तल, कालुसिंह यादव, महिपाल सिंह राठौर,बलरामसिंह टुंगनी, डॉ बाबुलाल प्रजापत, दीपक परमार, भगवानसिंह पाटीदार,विजयपाल सिंह राठौर, हरिओम सिंह राठौर, अर्जुन पाटीदार,दीपक मंडवाल, आदि उपस्थित थे।