प्राचार्य के निधन पर स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

सुसनेर। समीप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में 26 सालों से कार्यरत प्राचार्य राजेश टनसोरे के निधन पर शुक्रवार को स्कूली बच्चों व ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भगत सिंह आर्य ने प्राचार्य के ऊपर मार्गदर्शन किया और उनके जीवन का वृतांत सभी को बताया जब 1998 में वह यहां पर पदस्थ हुए तब प्राइमरी सेक्शन चलता था। उसके बाद उनके प्रयास से यहां पर मिडिल स्कूल, हाई स्कूल ओर हायर सेकेंडरी स्कूल आए इस क्षेत्र के लिए प्राचार्य ने बहुत योगदान दिया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह आर्य, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीजानगरी, कमल सिंह केसरिया,, कांग्रेस युवा मोर्चा के बहादुर सिंह बगड़ावत, पूर्व सरपंच दानू सिंह, सचिव जगदीश, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र सिंह परिहार सहित विद्यालय और जनप्रतिनिधि तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।