इंदिरानगर में स्नेचिंग की वारदात

उज्जैन। अपराधों पर अंकुश लगाने में नम्बर वन पर आई पुलिस को लगातार बदमाश चुनौती दे रहे है। मंगलवार रात एक बार फिर बाइक सवार ने वृद्धा के गले मंगलसूत्र झपटने को अंजाम दे दिया। इंदिरानगर में रहने वाली सुमन पति राजाराम यादव 55 वर्ष पैदल घर से गयाकोटा मंदिर दर्शन करने गई थी। जहां से वापस 8 बजे लगभग घर लौट रही थी। उसी दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के मकान के सामने पीछे से बाइक पर सवार होकर आये बदमाश ने सुमन यादव के गले से मंगलसूत्र झपटा लिया। अचानक हुई वारदात के बाद वृद्धा ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश रफ्तार के साथ भाग निकला। स्नेचिंग की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी।

Author: Dainik Awantika