प्रज्ञा के एयरलाइंस पर गंभीर आरोप बोलीं- ड्यूटी मैनेजर और उनकी गैंग ने किया दुर्व्यवहार किया

भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और स्टाफ पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने इसकी शिकायत केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की है। उन्होंने X हैंडल पर ट्वीट कर पूरी घटना को षड्यंत्र बताया है।

सांसद प्रज्ञा ने ट्वीट कर लिखा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मुंबई से दिल्ली अकासा और की फ्लाइट से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उनके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे वहीं सांसद प्रज्ञा के करीबियों ने बताया कि उन्हें रीड की हड्डी में गंभीर समस्या है ऐसे में उन्हें सहारे की    जरूरत पड़ती है जब संसद एयरपोर्ट पर उतरी तो उन्हें रिसीव करने वाले ऑन ड्यूटी मैनेजर और स्टाफ ने उनके साथ दुर्गा व्यवहार किया उनकी व्हीलचेयर को झटक दिया।

Author: Dainik Awantika