बाइक में आग लगाने वाले जिलाबदर बदमाश को निकाला जूलूस

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) एक माह पहले मवेशी खरीद-फरोख्त के विवाद में जिलाबदर बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर युवक की बाइक में आग लगा दी थी। पुलिस  ने मामला दर्ज कर जिलाबदर बदमाश और उसके साथियों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार रात बदमाश साथियों के साथ हिरासत में आ गया। पुलिस ने बाइक जलाने के मामले में गिरफ्तारी लेने के साथ जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज किया और बदमाश का जुलूस निकाला। न्यायालय ने बदमाश को जेल भेजा है।ूएकता नगर में रहने वाले बदमाश गौतम उर्फ गोटिया पिता सुल्तानसिंह की अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिलाधीश के आदेश पर अक्टूबर 2023 में जिलाबदर कर दिया गया था। बदमाश कुछ महिनों दिखाई नहीं दिया, लेकिन 13 जनवरी को उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर सुदर्शननगर में रहने वाले बंटी उर्फ बंटू पिता मोहनसिंह ठाकुर के घर पहुंचकर उसकी बाइक में आग लगा दी थी और भाग निकला था। बदमाश और बंटी के बीच मवेशी खरीद-फरोख्त को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। नीलगंगा पुलिस ने बदमाश और उसके साथियों पर आगजनी का प्रकरण दर्ज किया था। बीती रात गौतम को पुलिस ने क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज कर बाइक में आगजनी के संबंध में पूछताछ करते हुए उसके साथी मोहित चौहान और सुमित उर्फ पप्पू पाल को भी हिरासत में ले लिया। शनिवार को पुलिस ने बदमाश गौतम और उसके साथी मोहित का जुलूस निकाला है। जहां से न्यायालय में पेश करने के बाद उसे साथियों के साथ जेल भेजा गया है। वीडियो वायरल होने पर बंटी ठाकुर गिरफ्तार जिलाबदर बदमाश ने बंटी ठाकुर की बाइक में आग लगा दी थी और भाग निकला था। बंटी ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस बदमाश को  गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इस बीच 4 फरवरी को जिलाबदर बदमाश गौतम शास्त्रीनगर में बंटी ठाकुर को बाइक से जाता दिखाई दिया। बंटी ने उसे रोका और डंडे से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया, बंटी ने उसकी बाइक भी तोड़ दी थी। शास्त्रीनगर में खुलेआम हो रही मारपीट का कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गौतम जिलाबदर होने पर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा था। बीती रात हिरासत में आने और बंटी द्वारा मारपीट के मामले में नीलगंगा पुलिस ने उसकी शिकायत पर बंटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। शनिवार दोपहर बंटी ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया