सौरभ भारद्वाज का दावा: 2-3 दिन में गिरफ्तार हो सकते हैं सीएम केजरीवाल

बोले- गठबंधन से भाजपा घबराई

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के धन संशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तार कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी है। सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमें जानकारी है कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) होता है, तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें। आगे कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा बहुत घबराई हुई है। उसे लगता है कि अगर आप और कांग्रेस एक साथ आ गए, जहां भी गठबंधन बनेगा।
जिस भी राज्य में गठबंधन होगा। भाजपा के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। उसके लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव में दिल्ली से आप-कांग्रेस में गठबंधन
इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आप सांसद संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संदीप पाठक ने बताया कि सभी घोषणाएं एक साथ होंगे। चर्चा अंतिम चरण में है। मुझे यकीन है कि घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Author: Dainik Awantika