पश्चिम बंगाल: संदेशखाली केस का मास्टरमाइंड शाहजहां शेख गिरफ्तार

कोलकाता। लंबे समय से सुर्खियों में रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता और संदेशखाली कांड का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार हो गया है। शाहजहां की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले के मिनाखां से हुई है। शाहजहां शेख को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि शाहजहां पर संदेशखाली में कई महिलाओं के साथ उत्पीड़न का आरोप है। साथ ही कई लोगों के जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है। इस मामले में विपक्ष लगातार ममता बनर्जी की सरकार को घेर रही है।

Author: Dainik Awantika