रतलाम में डकैती की योजना बनाते पकड़े कंजर… पेट्रोल पंप लूट की कर रहे थे तैयारी…

रतलाम।   जावरा के ग्राम बिल्लाखेड़ा रोड नाले के पास गुरुवार रात डकैती की योजना बनाते हुए कंजर गिरोह के बदमाशों को जावरा औद्योगिक पुलिस थाना ने पकड़ा है।

कंजर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। बदमाशों के पास से लोहे का धारिया, चाकू व फेस मास्क व अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने  वारदात के पहले ही बदमाशो को धर दबोचा।

 

Author: Dainik Awantika