मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन आभार यात्रा में शामिल होकर नगर में रोड़ शो किया

धार। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धार नगर में जन आभार यात्रा करते हुए नगर में एक विशाल रोड़ शो किया गया रोड शो घोड़ा चौपाटी से होते हुए मोहन टॉकीज चौराहे पुराना बीजेपी कार्यालय हटवाड़ा पिपली बाजार आनंद चौपाटी जवाहर मार्ग होते हुए घोड़ा चौपाटी पुनः पंहुचा। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ रथ पर मंत्री नागर सिंह चौहान, धार विधायक नीना वर्मा, सांसद छतर सिंह दरबार,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, विधायक कालु सिंह रंजना बघेल,सावित्री ठाकुर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में भाजपा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्वागत मंच लगाए गए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि नगर के प्रमुख मंचों में विधायक नीना वर्मा का घोड़ा चौपाटी,भाजपा नगर मंडल ने उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्वागत मंच लगाया।

इसके अलावा महिला मोर्चा,पिछड़ा मोर्चा,किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,खेल प्रकोष्ठ,जाट समाज,सिख समाज,सेन समाज,सर्व ब्राह्मण समाज,धार नर्सिंग कॉलेज, माली समाज,रजक समाज,व्यापारी संघ,यादव समाज,जैन समाज,अग्रवाल समाज,राठौर समाज,रामी माली समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने स्वागत मंच लगाए गए थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

You may have missed